फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक और तहसील स्तर पर खुलेंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर पुस्तकालय खोले जाएंगे। जिससे कि अधिक से अधिक लोग का पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़े और इसकी शुरुआत भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करने की तैयारी है। राजा राममोहन राय फाउंडेशन लाइब्रेरी कोलकाता के महानिदेशक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अर्दली बाजार राजकीय जिला पुस्तकालय के नए भवन और पुस्तकालय सभागार के निरीक्षण के दौरान बताया कि ब्लॉक और तहसील स्तर पर पुस्तकालय खोले जाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय के सभी विभागों को देखा और हर संभव मदद की बात भी कही। कहा कि पाठकों की जरूरत के अनुरूप उपयोगी और प्रतियोगी पुस्तक पुस्तकालय में उपलब्ध कराएंगे। बदलते परिवेश में पुस्तकालय को डिजिटल रूप में परिवर्तित भी किया जाएगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष के परिहार, यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें