फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची एसआईटी को सौंपी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हुए बीएड फर्जीवाड़े के बाद अब जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाड़े से भी तार जुड़ गए हैं। विशेष अनुसंधान दल ने बेसिक शिक्षा विभाग से जिले में तैनात उन शिक्षकों की सूची मांगी है जिन्होंने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की है। जिसके बाद विभाग की ओर से 315 ऐसे शिक्षकों की सूची फरवरी माह में ही एसआईटी को उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि एसआईटी द्वारा ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी गई थी जिन्होंने संपूर्णानंद से डिग्री प्राप्त की है विभाग द्वारा इन शिक्षकों की सूची पहले ही दी जा चुकी है एसआईटी की जांच के बाद जो आदेश मिलेंगे उसके आधार पर कार्यवाही भी होगी। बताते चलें कि इसके पहले भी डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से प्राप्त फर्जी डिग्री के आधार पर जिले में 4 शिक्षिकाएं विभिन्न विद्यालयों में तैनात थी। जिनकी डिग्री फर्जी साबित होने के बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें