वाराणसी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के पुन: जी उठने की खुशी बांटी। रविवार को तेलियाबाग चर्च में लगे ईस्टर मेला में स्टालों पर लजीज व्यंजनों और गेम शो का लुत्फ उठाया।
बड़ों संग बच्चे भी बबल टैप, गेम शो और चटपटे व्यंजनों को आनंद उठाया। अनिता सिंह ने बताया कि मेले से होने वाली आय से जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इस मौके पर स्वेता, संजू, स्मिता, सुभासिनी आदि रहीं।