फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर, राशन दुकानों पर मिलेगा ई स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अब ई स्टॉप लेने के लिए आपको चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत कॉमन सर्विस सेंटर और कोटेदारों के वहां यानि राशन की दुकानों पर भी ई स्टांप मिलेगा। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश ई स्टांपिंग नियमावली के प्रावधानों के तहत कई प्रकार के लेख पत्रों पर नियमानुसार देय स्टांप शुल्क की अदायगी के लिए भौतिक स्टांप पत्रों के विकल्प के रूप में ईस्टांपिंग प्रणाली स्थापित की गई है। प्रदेश में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर और उचित दर विक्रेता को प्राधिकृत संग्रह केंद्र के रूप में नियुक्त करने संबंधी व्यवस्था के लागू होने से लोगों को आवश्यकतानुसार स्टांप शुल्क की अदायगी में सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें