फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिनी किट के लिए 11 को निकलेगी ई-लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों को बीज वितरण के लिए प्राप्त आवेदनों का निस्तारण अब ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया 11 मई को विकास भवन सभागार में होगी। इस ई-लॉटरी का आयोजन उन क्षेत्रों और फसलों के लिए किया जा रहा है, जहां निर्धारित लक्ष्यों से अधिक किसानों ने बुकिंग कराई है। लॉटरी की यह पूरी प्रक्रिया कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जनपद स्तरीय समिति और उपस्थित किसानों के समक्ष पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। वितरण कार्यक्रम के तहत तिल, अरहर, मूंग, उड़द, ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो जैसी फसलों के मिनीकिट शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें