बीएचयू क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिताएं संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। बीएचयू कीड़ा परिषद की ओर से शुक्रवार को फिट इंडिया व खेलो इंडिया के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दस का दम खेल प्रतियोगिता हुई। रन एंड वॉक, साइकिल रैली, स्लो साइकिल रेस, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रिले रेस, लेमन रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, संकाय व संस्थानों की छात्राओं व अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
शुभारंभ प्रो. एसबीएस राजू ने किया। रन एंड वॉक में शिक्षिका एवं गैर शिक्षिका वर्ग में प्रथम स्थान पूजा यादव को मिला। द्वितीय स्थान पुनीता व तृतीय स्थान विभा सिंह ने हासिल किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रबी पाल, द्वितीय स्थान पर गूंजा व तृतीय स्थान पर निवेदिता राय रहीं | टेबल टेनिस में शिक्षिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रो. अर्चना सिंह, द्वितीय प्रो. राखी गर्ग व तीसरे स्थान पर संगीता राय रहीं। गैर शिक्षिका वर्ग में रीमा सिंह प्रथम, अनीता देवी द्वितीय व शाशिका वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया | बैडमिंटन में शिक्षिका वर्ग में प्रो. रितिका सिंह प्रथम स्थान रहीं। गैर शिक्षिका वर्ग में अनीता देवी प्रथम रहीं। क्रिकेट में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में आर्य महिला पीजी कॉलेज विजेता एवं महिला महाविद्यालय उपविजेता रही। इस अवसर पर प्रो. एके नीमा, प्रो. निर्मला होरो, पूजा यादव, संजीव यादव, प्रो. बीसी कापरी मौजूद रहे।