फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्जनपुर कांडः मुख्य आरोपी की भाभी का अनशन खत्म

विज्ञापन
दुर्जनपुर में आनशनरत आशा प्रताप सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराती महिला कांस्टेबल साथ में प्? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की भाभी आशा प्रताप सिंह ने पांच दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रेवती प्रवीण कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक बैरिया संजय त्रिपाठी के समझाने पर उन्होंने यह निर्णय लिया। महिला कांस्टेबल ने आशा प्रताप सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। आशा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से पुलिस पर से उनका विश्वास उठ गया है लेकिन फिर दिए गए आश्वासन पर विश्वास कर वह अनशन समाप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें