फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : बनी सहमति, रमजान के दौरान ज्ञानवापी परिसर में ही की जाएगी वजू की व्यवस्था

Wed, 19 Apr 2023 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

डीएम की अगुवाई वाली समिति की बैठक में मंगलवार को इस पर सहमति बनी।  बैठक में यह भी तय हुआ कि सील वजूखाने के पास ही पुराने बाथरूम को तोड़कर शौचालय में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानवापी गेट नंबर चार के आगे का माहौल FILE PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान के दौरान ज्ञानवापी परिसर में ही वजू की व्यवस्था की जाएगी। डीएम की अगुवाई वाली समिति की बैठक में मंगलवार को इस पर सहमति बनी।  बैठक में यह भी तय हुआ कि सील वजूखाने के पास ही पुराने बाथरूम को तोड़कर शौचालय में तब्दील किया जाएगा। उसके ऊपर पानी की टंकी रखी जाएगी। पाइप व टोटी के सहारे वजू की व्यवस्था की जाएगी। दूसरी तरफ, ज्ञानवापी परिसर में सील पुराने क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार रहेगी।

विज्ञापन


रमजान के मद्देनजर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से ज्ञानवापी परिसर में वजू व शौचालय की उचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों, विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अफसरों व पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें बनी सहमति के बाद काम भी शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें