फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने कार को मारी टक्कर, कार सवारों की कांप गई रूह

Fri, 06 Jan 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार सवारों की जान बाल-बाल बची। उन्हें हल्की चोटें आईं। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार सवारों की जान बाल-बाल बची। उन्हें हल्की चोटें आईं।  कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। डंपर पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


सारनाथ निवासी डॉ. आर एन मिश्रा (50) और गौतम मऊ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार पलटने से बची। घटना के बाद कार से उतरे  डॉक्टर और उनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी रूह कांप गई थी। भगवान ने उनकी जान बचाई। दोनों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें