फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने बेटे के गर्दन में मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाने के सरायनंदन इलाके में सोमवार शाम शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने बड़े बेटे के गर्दन पर दाएं तरफ चाकू मार दिया। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। युवक की मां से भेलूपुर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर उसके पिता को हिरासत में लिया है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 18 वर्षीय युवक की मां ने पुलिस को बताया वह मूल रूप से नाटीइमली औसानगंज इलाके की रहने वाली हैं। सरायनंदन में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनका पति ऑटो चालक हैं और वह बीएलडब्ल्यू में प्राइवेट काम करती हैं। घायल बड़ा बेटा एक होटल में काम करता है। कहा कि उनका पति जब भी शराब पीता है तो बच्चों के साथ मारपीट और गालीगलौज करता है। शाम के समय पति घर आया और बड़े बेटे से गालीगलौज कर गर्दन पर दाएं तरफ चाकू से वार कर दिया। भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसका पिता हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें