वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के दवा स्टोर कक्ष में तैनात प्रभारी और फार्मासिस्ट को हटा दिया गया है। इनकी जगह दूसरे डॉक्टर और फार्मसिस्ट को जिम्मेदारी दी गई है। पिछले दिनों पर्यटन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर में गड़बड़ी पाई थी। इसके बाद जिला प्रशासन को जांच की जिम्मेदारी थी। अब प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई हुई है। मंत्री को अस्पताल के दवा स्टोर कक्ष से एमआरपी लिखी दवाइयां मिलने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिल सका था। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि सर्जिकल स्टोर का प्रभारी एमएस डाॅ. प्रेमप्रकाश को बनाया गया है जबकि फार्मासिस्ट सुजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मेडिसिन स्टोर प्रभारी डॉ. एसके शाही और उदय प्रताप सिंह को फार्मासिस्ट का प्रभार दिया गया है। ब्यूरो