फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दवा व्यापारी की पत्नी फंदे से लटकी मिली, हत्या का आरोप, पति पुलिस हिरासत में

Sat, 26 Aug 2023 05:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत देवकीनंदन हवेली रामापुरा क्षेत्र निवासी दवा व्यापारी संजय यादव की पत्नी का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया आत्म हत्या की आशंका है। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत देवकीनंदन हवेली रामापुरा क्षेत्र निवासी दवा व्यापारी संजय यादव की पत्नी का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका है। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत मे लिया है।

विज्ञापन


देवकीनंदन हवेली रामापुरा क्षेत्र निवासी संजय यादव दवा व्यापारी हैं। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार सुबह बच्चों ने मां ममता यादव (36) को नहीं देखा तो तलाश शुरू की। दूसरे तल पर स्थित कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बड़े बेटे ने खिड़की से झांका तो अपनी मां को फंदे से लटका देखा। उसने शोर मचाया तो संजय सहित अन्य परिजन दौड़कर पहुंचे।

मेरी बहन खुदकुशी नहीं कर सकती

आननफानन ममता को फंदे से उतार कर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने ममता यादव को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इधर, सूचना पर एसीपी अवधेश पांडेय और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। ममता यादव के भाई अश्वनी यादव ने आरोप लगाया कि मेरा जीजा संजय यादव मेरी बहन को बहुत प्रताड़ित करता था।

 कुछ दिन पहले ही नाराज होकर ममता आशापुर स्थित मायके आई थी। तब संजय यादव ने काफी मिन्नत की बच्चों का हवाला देकर साथ चलने की बात कही। 15 अगस्त ममता अपने पति के साथ घर लौटी। अश्वनी ने कहा कि मेरी बहन खुदकुशी नहीं कर सकती। शक के आधार पर पुलिस ने पति संजय यादव को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

संजय की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। 14 और 11 साल के दो बेटे हैं। एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें