फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने दवा कारोबारियों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एफडीए पोर्टल की विसंगतियों सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कोरोना काल में की गई सेवाओं के लिए दवा कारोबारियों को योद्धा का दर्जा देने की मांग की। ऑल इंडिया फेडरेशन के पूर्व महामंत्री सुरेश गुप्ता के निर्देशन में पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान बताया कि दूसरी लहर में दवा कारोबारियों ने जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा की। इसके बाद भी फार्मासिस्ट के नाम पर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, जो गलत है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज खन्ना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने एफडीए पोर्टल की विसंगतियों से होने वाली समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि इसका परिणाम भी जल्द ही दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें