मुक्केबाजी का प्रशिक्षण देने के लिए द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए चयनित पहाड़ी गांव निवासी छोटे लाल यादव का सम्मान बुधवार को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि छोटेलाल यादव के पिता राधाकृष्ण यादव बरेका की सब-असेंबली शॉप में टेक्नीशियन (मशीनिस्ट) के पद पर कार्यरत रहे और वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए। बरेका के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुपुत्र का देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान से सम्मानित होना पूरे बरेका परिवार के लिए गर्व का विषय है।