पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन के पास कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच कर उसकी गुणवत्ता, कार्य करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों से डिपो में कोच की सफाई के साथ ही अन्य मेंटेंनेंस संबंधी कामकाज की नियमित माॅनीटरिंग करते रहने को कहा। डीआरएम ने कोच में लगे फायर स्मोक एवं डिटेक्शन सिस्टम की जांच की। उन्होंने देखा कि धुआं या आग लगने की स्थिति में यह सिस्टम किस प्रकार अलर्ट देता है और उसके बाद क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही सिस्टम के बैटरी बैकअप, अलर्ट मिलने के बाद कोच में ब्रेक लगने, सिस्टम को रीसेट करने, जरूरत पड़ने पर इसे बंद करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय भी मौजूद रहे।