संगत मैदान और रामपुर मोहल्ले में कई महीनों से पेयजल संकट है। बुधवार को क्षेत्रवासियों ने जोनल अधिकारी शिखा मौर्या को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अप्रैल से घरों में नियमित पानी नहीं आ रहा है। इससे दो हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। गर्मी में लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है। नागरिकों ने स्थायी समाधान तक नियमित पानी के टैंकर मांगे। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव, विकास राज विक्की, संगीता सिंह, सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल चौरसिया, सुनील कनौजिया, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।