वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. ऊषा पांडेय को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण वैज्ञानिक संस्था की ओर से वुमन रिसर्चर अवॉर्ड से नवाजा गया है। डॉ. उषा पांडेय को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शोध कार्य कार्बनिक कृषि को सतत विकास में सहायक और नदियों में ऑक्सीजन स्तर को सुरक्षित रखने में डायटमो की भूमिका पर बहुराष्ट्रीय सी फैक्स औद्योगिक समूह की ओर से प्रदान किया गया है। डॉ. पांडेय का शोध कार्य स्कोपस सूचकांक में सूचीबद्ध है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश चंद्र यादव ने डॉ. पांडेय को बधाई दी है। ब्यूरो