अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद (एआईसीसी) की ओर से नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में दो युवा साहित्यकार डॉ. सुधा त्रिपाठी और प्रो. गोरखनाथ को सम्मानित किया गया। पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें एआईसीसी सम्मान दिया। युवा आलोचक डॉ. सुधा त्रिपाठी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। उन्होंने कवि केदारनाथ अग्रवाल, नागार्जुन, मुक्तिबोध, शमशेर बहादुर सिंह, त्रिलोचन के विशिष्ट काव्यात्मक प्रभाव और आलोचना-संस्कृति को समृद्ध करते हुए साहित्य के इतिहास लेखन पर भी बेहद कार्य किए। वहीं, प्रो. गोरखनाथ यूपी कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष हैं। इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस मौके पर प्रो. आनंदवर्धन शर्मा, प्रो. रचना शर्मा, डॉ. रामसुधार सिंह, सलीम राजा, बलवंत कुमार आदि मौजूद रहे।