बीएचयू में संगीत की शिक्षिका और जौनपुर की डॉ. सोनाली बिसोई को कौस्तुभ सम्मान दिया गया। संगीत एवं मंचकला संकाय में उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. बिसोई रविंद्रपुरी के गोपीरथ बालिका इंटर कॉलेज में संगीत की प्रवक्ता हैं। पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में कार्यक्रम के दौरान कई प्रोफेसर, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं सहित संगीत जगत से जुड़े लोगों ने संगीत क्षेत्र में डॉ. सोनाली बिसोई के योगदान और समर्पण की सराहना की। डॉ. सोनाली बिसोई के पति प्रो. सुभाष चंद्र बिसोई भी संगीत से जुड़े हैं। वह जौनपुर के टीडी कॉलेज में संगीत विभाग में प्राध्यापक हैं।