आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्याम कमल को फ्रांस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इक्रा 2027 का एरिया चेयर नामित किया गया है। डॉ. कमल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एंड एप्लीकेशंस में हिस्सेदारी करेंगे। यह सम्मेलन अगले साल 25 से 27 फरवरी तक पेरिस में होगा। इसमें विश्वभर के कई बड़े शोधकर्ता, शिक्षाविद्, इंजीनियर, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हाईटेक नियंत्रण तकनीक से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इससे आईआईटी की वैश्विक शैक्षणिक उपस्थिति बेहतर होगी।