आईएमएस-बीएचयू की शोधार्थी डॉ. प्रिया देव को यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित साइलाइफलैब पल्स फ़ेलोशि
आईएमएस बीएचयू में न्यूरोलॉजी विभाग की शोध छात्रा डॉ. प्रिया देव को यूरोपीय संघ की ओर से साइलाइफलैब पल्स फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप यूरोपीय संघ के होराइजन यूरोप प्रोग्राम के तहत मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी एक्शंस (एमएससीए कोफंड) द्वारा सह-वित्तपोषित है। डॉ. प्रिया विभाग के प्रो. अभिषेक पाठक के निर्देशन में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कार्य कर रही हैं। इस फेलोशिप के तहत वह ओरेब्रो यूनिवर्सिटी, स्वीडन, यूरोपियन मॉलीक्यूलर बायोलॉजी लेबोरेटरी–यूरोपियन बायोइन्फॉर्मेटिक्स इंस्टीट्यूट (ईएमबीएल-ईबीआई), यूनाइटेड किंगडम जैसे विश्व-प्रसिद्ध अनुसंधान संस्थानों में उन्नत जैव-चिकित्सीय एवं बायोइन्फॉर्मेटिक्स अनुसंधान करेंगी। यह फेलोशिप तीन वर्षों की अवधि के लिए मिली है।