आईएमएस बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कविता मीना को क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कोविड-19 तैयारी, चिकित्सा शिक्षा और आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया है। गुरुग्राम में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कविता को बाॅलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय ने सम्मानित किया। डॉ. कविता मीना को इंडियन डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड–2025 से भी सम्मानित किया गया। उन्हें कोविड-पॉजिटिव मरीजों में एयरवे मैनेजमेंट पर किए गए शोध कार्य, क्रिटिकल केयर में उत्कृष्ट सेवाओं आदि के लिए अवॉर्ड मिला।