बीएचयू में टेक्सटाइल डिजाइन की प्रोफेसर डॉ. जसमिंदर कौर ने बृहस्पतिवार को दृश्य कला संकाय में चित्रकला विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से तीन साल की अवधि के लिए की गई है। इससे पहले वह भारत कला भवन की प्रमुख भी रह चुकी हैं।