साहित्यकार डा. जयप्रकाश मिश्र को रविवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में लोक भूषण साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें बतौर सम्मान ढाई लाख रुपये एवं मानपत्र प्रदान किया गया। रविवार को लखनऊ में हुए आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष सदानंद प्रसाद गुप्त ने संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान दिया गया। पिछले माह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2020 के सम्मान की घोषणा की थी। इसमें डॉ. रामबहादुर राय, हीरालाल मिश्र मधुकर, प्रकाश उदय, ज्योत्सना प्रवाह ,डा. विधि नागर, बीएचयू के डा. दयाशंकर त्रिपाठी एवं सोच विचार पत्रिका के संपादक नरेंद्रनाथ मिश्र को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान के लिए चुना गया था।