*‘समय के बाहर खड़ा बनारस’’ पुस्तक का डॉ. इंद्रेश जी द्वारा हुआ लोकार्पण*वाराणसी।
डॉ. विनय कुमार वर्मा की पुस्तक समय के बाहर खड़ा बनारस का लोकार्पण सोमवार के छावनी स्थित एक होटल में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. विनय कुमार ने बनारस के विविध आयामों को अत्यंत संवेदनशीलता और गहराई के साथ इस पुस्तक में संकलित किया है, जो सराहनीय है। वरिष्ठ ललित निबंधकार एवं केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बनारस पर ऐतिहासिक, भौगोलिक और धार्मिक दृष्टि से अनेक पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं, लेकिन बनारस के ‘मिजाज’ को पकड़ना दुर्लभ है। डॉ. वर्मा की यह कृति न केवल बनारस के स्वभाव का जीवंत उद्घाटन करती है, बल्कि उसके सूक्ष्मतम पहलुओं को भी स्पर्श करने का प्रयास करती है। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र सिंह, हाजी वसीम अहमद, दीनदयाल पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हाजी साजिद, अजहरुद्दीन, सरोज नयन, मनमोहन गुप्ता, श्याम अग्रवाल, कृष्ण सिंह, सूरज कुमार, रोहित वर्मा आदि रहे।