फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉ. अशोक मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्रालय ने पुनर्गठित हिंदी सलाहकार समिति में बीएचयू के हिंदी विभाग के डॉ. अशोक कुमार ज्योति को सदस्य नामित किया है। 38 सदस्यों वाली इस समिति के अध्यक्ष भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, उपाध्यक्ष राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी हैं। इसमें लोकसभा और राज्यसभा से भी दो-दो सदस्य नामित किए गए हैं। डॉ. अशोक बीते 30 वर्षों से हिंदी भाषा पर कार्य कर रहे हैं। अब तक उनकी लिखी, संपादित और अनुवादित 21 किताबें प्रकाशित हैं। उन्होंने नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर, मलयेशिया और 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में सरकारी प्रतिनिधिमंडल सदस्य के रूप में फिजी की शैक्षणिक यात्राएं की हैं। वह लंबे समय तक सुलभ साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष और सुलभ इंटरनेशनल के सलाहकार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें