फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के डॉ. आनंद वर्धन को मिलेगा भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नगरी के डॉ. आनंद वर्धन शर्मा को भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान 2026 दिया जाएगा। भारतेंदु नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से ये अवाॅर्ड शुरू किया गया है। नाट्य विधा के लेखन क्षेत्र में बड़ा योगदान देने के लिए उन्हें 26 जनवरी को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। डॉ. आनंद वर्धन वर्तमान में बीएचयू के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। प्रख्यात बाल साहित्यकार डॉ. श्रीप्रसाद के पुत्र हैं और कविता व कहानी लेखन के साथ-साथ रंगमंच के लिए भी लगातार रचनात्मक लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि वर्षा में प्रतिकुलपति रह चुके हैं। यूरोप के बुल्गारिया में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली के हिंदी चेयर पर दो बार अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. आनंद को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में काव्य लेखन के लिए नरेश मेहता सर्जना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें