फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्सी और रविदास घाट पर वुडेन पाथवे की डीपीआर भेजी, अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण काशी के दो घाट अस्सी और रविदास के बीच वुडेन पाथवे का प्रस्ताव दो वर्ष में अमल में नहीं आ सका है। शासन से मंजूरी के बावजूद इसमें कोई प्रगति नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

उपनिदेशक पर्यटन आर के रावत ने बताया कि डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजा जा चुकी है, इसको अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा। अधिकारियों के मुताबिक, अस्सी से रविदास घाट के बीच करीब आठ सौ मीटर लंबा और करीब 15 मीटर चौरा पाथवे पर पर्यटक सुविधाओं का विकास कराने की योजना है। दोनों घाट के बीच कच्ची मिट्टी का ही अंबार रहता है। इसके बीच कनेक्टिविटी बढ़ने से जहां एक ओर घाटों की दूरी कम होगी वहीं, दूसरी ओर सैलानी टहलते हुए आसानी से रविदास घाट तक पहुंच सकेंगे। घाटों की कनेक्टीविटी बढ़ाने के साथ घाट किनारे व्यूइंग गैलरी बनाई जाएगी। पाथवे पर सैलानियों के बैैठने के लिए बेंच और लाइट लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन वर्ष से शो पीस बना है पर्यटक सुविधा केंद्र

पर्यटन विभाग विभाग द्वारा अस्सी घाट पर पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराया गया है, लेकिन तीन वर्ष बाद इसपर ताला लटका हुआ है। पर्यटन विभाग द्वारा अस्सी घाट के अलावा रविदास घाट पर भी पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराना था, लेकिन यह आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। रविदास घाट से क्रूज संचालन शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें