फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक तैराकी में सत्यम साहनी को दोहरी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
70वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रादेशिक तैराकी के दूसरे दिन तक वाराणसी मंडल के छह खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते। इसमें बंगाली टोला इंटर कॉलेज के सत्यम साहनी ने जूनियर वर्ग की दो स्पर्धाओं में पदक जीते। सत्यम ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जबकि 200 फ्री स्टाइल तैराकी में कांस्य पदक अपने नाम किया।टीम कोच मेजर विमल राव ने बताया कि सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज सत्यम साहनी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण और 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में रविंद्रपुरी स्थित गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्तिक साहनी ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता। बालिका जूनियर वर्ग में दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की श्वेता साहनी ने 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण, सीनियर वर्ग में दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिखा साहनी ने रजत ओर और सीनियर वर्ग में बसंत कन्या विद्यालय की अनन्या पटेल ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें