वाराणसी। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बुधवार को लहरतारा के स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि गूगल सर्च पर कस्टमर केयर के नाम से उपलब्ध नंबरों पर बिना जांच-परखे विश्वास न करें। अपने मम्मी, पापा, दीदी और भैया को भी जागरूक करें। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से मित्रता न करें न ही किसी से व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें। उधर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाॅजी चांदमारी में राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के तहत कार्यशाला में एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने छात्र व छात्राओं को साइबर ज्ञान पुस्तिका वितरित कर वर्तमान समय में प्रचलित साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया। संवाद