फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा को न करें गंदा: नमामि गंगे का घाट से लोगों को संदेश, पॉलिथीन मुक्त गंगा का आवाह्न

Sat, 14 Jan 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने 14 जनवरी शनिवार को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच यह अपील किया कि गंगा में पॉलिथीन, धार्मिक तस्वीरें, कपड़े, माला फूल आदि न डालें। लाउडस्पीकर से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गंदगी और पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
नमामि गंगे की लोगों से अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के पर्व पर धार्मिक नगरी काशी में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। भीड़ की वजह से घाटों के अलावा गंगा में भी गंदगी काफी बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने 14 जनवरी शनिवार को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच यह अपील किया कि गंगा में पॉलिथीन, धार्मिक तस्वीरें, कपड़े, माला फूल आदि न डालें। लाउडस्पीकर से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गंदगी और पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। संयोजक राजेश शुक्ला ने लोगों को सजग करते हुए बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल को बंद करके ही हम गंगा व काशी को स्वच्छ बना सकते हैं। मकर संक्रांति का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण की सीख भी देता है। भारत में जीवन के समग्र ताने-बाने का केंद्र गंगा हैं ।  हमें गंगा का संरक्षण करना चाहिए। सभी को पॉलिथीन का प्रयोग न करने हेतु संकल्पित किया गया। इस दौरान महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें