वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में सीनियर रेजीडेंट पदों के लिए परीक्षा में चयनित 25 आवेदकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब 22 जुलाई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए आईएमएस बीएचयू में बुलाया गया है। संस्थान की ओर से सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे उस दिन सुबह 9 बजे तक आईएमएस की समिति कक्ष में पहुंचे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और साक्षात्कार के लिए सभी मूल दस्तावेजों के साथ ही उसकी फोटोकॉपी भी लेकर पहुंचे। ऐसा न करने पर आपकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। ब्यूरो