डॉक्टरों की संस्था प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) वाराणसी शाखा का चुनाव नौ सितंबर को होगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टरों ने नामांकन किया। पीएमएस चुनाव के लिए सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया। बुधवार को डॉ. संजय राय के समक्ष सीएमओ कार्यालय में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चली। इसमें अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य पद के लिए चिकित्साधिकारियों में डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, डॉ. सारिका राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन सितंबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद पदवार वैध और अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो चुनाव नौ सितंबर को कराया जाएगा।