फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉक्टर पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा में जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. आयुष सौरभ पर जानलेवा हमला हुआ। पार्टी के दौरान लोहे की रॉड से पीटा गया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक ने कोतवाली थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। चिकित्सक आयुष सौरभ ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात दस बजे चंदन और रोबिंसन ने अपने आवास पर पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी के दौरान चंदन, रोबिन्सन और दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की। उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में उनके सिर, कमर और दाहिनी आंख सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया था ताकि किसी को सहायता के लिए न बुला सकें। बाद में मोबाइल लौटाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें