वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से शनिवार को बांस फाटक के फूल मंडी में माली और किसानों को भारतीय मांझे से पतंग उड़ाने के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देसी मांझे के उपयोग से भी पतंग उड़ा सकते हैं। अपने परिवार के साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। सभी ने फूल-माला देकर चीनी मांझे का विरोध किया। इस मौके पर सुजीत पाठक, प्रेमदीप तिवारी, सतीश सिंह, शकील अहमद जादूगर, हंसराज, रमेश गौरव, धर्मेंद्र कुमार रहे। संवाद