वाराणसी। काशी तमिल संगमम 4.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उच्च-स्तरीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने विशेष रूप से नमो घाट पर स्थापित की जा रही विशेष प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक मंचों और वेंडर्स स्टॉलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और स्वच्छता व सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि नमो घाट संगमम का मुख्य केंद्र है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यहां आने वाले तमिलनाडु के प्रतिनिधियों और आगंतुकों को सर्वोत्तम अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक वर्मा और डीसीपी श्रवणन टी भी मौजूद रहे।