फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धान क्रय केंद्र पर कम खरीद पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को काशी विद्यापीठ ब्लाॅक के बच्छांव गांव में दो धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर लक्ष्य से कम खरीद होने पर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारियों को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय पंजिका, बोरा पंजिका आदि की भी जांच की। डीएम ने प्रभारियों से किसानों के बीच प्रचार-प्रसार व संपर्क कर खरीददारी बढ़ाने को कहा। दोनों केंद्रों पर 450-450 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक एक पर 47 मीट्रिक टन, दूसरे पर 41 मीट्रिक धन खरीद हुई है। इस दौरान सीडीओ प्रखर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें