वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से बृहस्पतिवार को महमूरगंज के एक होटल में दीपावली मिलन समारोह परंपरा का आयोजन हुआ। इसमें क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और आरती से हुई। इसके बाद भजन, कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया। रैंप वॉक, लकी ड्रॉ, आतिशबाजी का स्क्रीन पर प्रदर्शन और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण रहे। अतिथियों के लिए विशेष उपहार और पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। समारोह के आयोजन में अजय गौतम,सीए सोमदत्त रघु, मनीष लोहिया और सीमा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। मौके पर सचिव ललित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि सिंह और क्लब ट्रेनर मनोज जाजोदिया मौजूद रहे। संवाद