जिले में 70वीं मंडलीय विद्यालयीय बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 अगस्त को काशी के बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल लोढ़ान में खेली जाएगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिकाएं हिस्सा लेंगी। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बालिकाएं प्रादेशिक प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक बरेली में खेलेंगी।