खेल विभाग और यूपी हैंडबॉल संघ की ओर से समन्वय प्रादेशिक सब जूनियर बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता अमेठी में 21 से 25 नंवबर तक होगी। बालिका जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता अयोध्या में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी। आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिले और मंडल की टीम का चयन ट्रायल लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 18 नवंबर को होगा। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से प्रमाणित प्रति और आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ हिस्सा ले सकते हैं।