फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में होगा मंडलीय जिमनास्टिक का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन ट्रायल सोमवार सुबह आठ बजे सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में होगा। इसमें वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक-बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता 24 से 28 नवंबर तक आगरा में होगी जबकि सीनियर वर्ग की जिमनास्टिक प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में खेली जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, फोटो सहित जन्म तिथि प्रमाण-पत्र और प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र लाने होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडल स्तर के चयन में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें