प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में होगा। यह ट्रायल खेल विभाग और जिम्नास्टिक संघ के समन्वय से होगा। सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 24 से 28 नवंबर तक आगरा में होगी। सीनियर पुरुष/महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में कराई जाएगी। वाराणसी मंडल के लिए जिला स्तरीय चयन 14 नवंबर को सुबह 8 बजे होगा। मंडल स्तरीय चयन 16 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे होगा। खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, फोटो सहित जन्म तिथि प्रमाण-पत्र और प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र लाने होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडल स्तर के चयन में भाग ले सकेंगे।