फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलायुक्त ने किया रोपवे का निरीक्षण, स्टेशनों की फिनिशिंग और आर्टवर्क में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपवे परियोजना के बाकी निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने बृहस्पतिवार को गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्टवर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी स्टेशनों के बचे काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें और नियमित मॉनीटरिंग से परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के साथ सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और शहर की आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से काम करते हुए शेष कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें