फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में सजा बाबा खाटू श्याम का दिव्य दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। काशी में शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट तिराहे के पास स्थित एक होटल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्याम भक्तों ने बाबा के दिव्य शीश के दर्शन किए। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सौरभ शर्मा, शीतल पांडेय, रश्मि शर्मा, प्रिया, प्राची और कृष्णा दाधीच ने भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा की भक्ति में झूमते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें