पिंडरा स्थित जमापुर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प एचडीएफसी बैंक की ओर से किया गया है। जिलाधिकारी और सीडीओ ने बैंक की इस पहल की सराहना की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कृषि संबंधी स्टाॅल का निरीक्षण किया। विद्यालय में बने आधुनिक लाइब्रेरी में जाकर बच्चों से सवाल पूछे और आधुनिक स्मार्ट क्लास व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर जमापुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।