वाराणसी। महाकुंभ गंगा स्नान कर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों की व्यवस्था का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी, अपर पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. एस चिनप्पा ने गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।