केंद्रीय कारागार में बुधवार को योगी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने 200 कैदियों को योग प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान भगवद्गीता का वितरण किया। जेल कार्यालय में रामायण, गीता, विष्णु पुराण जैसी आध्यात्मिक पुस्तकें भी भेंट कीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, जेलर अखिलेश कुमार ने बताया कि योगी दीपक कुमार श्रीवास्तव मैहर के हैं। वह जॉब से रिटायरमेंट लेने के बाद समाज में सकारात्मक सोच लाने के कार्य में लग गए।