फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूल से नाम काटने और टीसी के लिए विवाद, महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां रोड। मिर्जामुराद के ठटरा गांव के राजकीय हाईस्कूल में छात्र की अनुपस्थिति को लेकर गार्जियन और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। महिला शिक्षकों ने छात्र के बड़े भाई पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बताया गया कि दसवीं के छात्र के लगातार स्कूल नहीं आने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नोटिस दिया गया था और गार्जियन को स्कूल बुलाया गया था। बुधवार को छात्र के बड़े भाई गार्जियन के रूप में विद्यालय पहुंचे। इस दौरान सहायक अध्यापिका वीणा गौड़, श्वेता कुमारी समेत अन्य शिक्षिकाओं ने छात्र की लगातार अनुपस्थिति को लेकर उनसे बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान छात्र के भाई ने कहा कि उसके भाई का नाम स्कूल से काटकर टीसी दे दी जाए। स्कूल प्रबंधन ने नियमों का हवाला दिया तो आरोप है कि
विज्ञापन

छात्र के भाई ने शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें