फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गेट बंद करने पर गार्ड और कॉलोनी वासियों में विवाद, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिखारीपुर की हाइडिल कॉलोनी के मुख्य द्वार को बंद करने पर शनिवार शाम कॉलोनी वासियों और सैनिक कल्याण निगम के गार्ड के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ते ही बिजली कर्मचारी भी मौके पर आ गए। सैनिक कल्याण निगम के गार्ड और अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि आए दिन रास्ता बंद कर दिया जाता है। इसकी वजह से कॉलोनी वासियों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गेट खोलने को कहा तो गार्डों ने भाग जाने के लिए कहा। संगठन सोमवार को मुख्य अभियंता के समक्ष मुद्दा उठाएगा। रविवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पर महापंचायत के 21 जिलों के 500 कर्मचारी और जूनियर इंजीनियर महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें