फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोषपूर्ण खानपान और अनियमित जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बरेका अधिकारी क्लब में रविवार को वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेलकर्मी का हर वर्ष स्वास्थ परीक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि बीमारियों की शुरूआती जांच कर जल्द उपचार किया जा सके। आजकल दोषपूर्ण खानपान, तनाव व जीवनशैली के कारण बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, जिसकी रोकथाम व उपचार के लिए नियमित रूप से स्वास्थ परीक्षण की जरूरत है। स्वस्थ कर्मी से कारखाने की उत्पादन क्षमता व गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ औद्योगिक संवेदनशीलता बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बरेका अधिकारी व उनके परिजनों का बीएमआई पताकर उन्हें मोटापा से आगाह किया जाएगा ताकि जीवनशैली बीमारियों से बचाव हो सके। रक्तचाप, ईसीजी व आवश्यक खून जांच कर बीमारियों को शुरूआती दौर में पता करने के साथ साथ पूर्व ग्रसित बीमारी पर निगरानी होगी। शिविर में जनरल सर्जन डॉ. सुनील कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका सिंह व डॉ. प्रेक्षा पांडेय, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह, डाॅ. अमित गुप्ता, डॉ. मिन्हाज अहमद व डॉ. एस के मौर्या, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विशाल मिश्रा ने जांच, विशेषज्ञ सलाह व स्वास्थ जानकारी दी। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष नीलिमा पांडा, गौरी श्रीवास्तव, सचिव मधु शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें